अर्थ : ब्रह्म अथवा परमतत्व का ज्ञान या उसका साक्षात्कार।
उदाहरण :
ब्रह्मज्ञान के लिए विशेष योग्यताएँ चाहिए।
पर्यायवाची : ब्रह्म ज्ञान, ब्रह्म-ज्ञान
अर्थ : आध्यात्मिक और धार्मिक क्षेत्रों में आत्मा और परमात्मा के पारस्परिक संबंध, उनके वास्तविक स्वरूप आदि और भौतिक जगत संसार की अनित्यता, नश्वरता आदि की होनेवाली अनुभूति।
उदाहरण :
स्वामी विवेकानंद को कन्याकुमारी में बोध हुआ।
पर्यायवाची : ज्ञान, तत्व ज्ञान, तत्व-ज्ञान, तत्वज्ञान, बोध, ब्रह्म ज्ञान, ब्रह्म-ज्ञान